बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मणिद्वीप अध्यात्म परिवार की अनूठी पहल, सेवाए संस्कार और अध्यात्म का दिया संदेश

30 जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न वितरण, विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता के फॉर्म बांटे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशियां लाने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मणिद्वीप अध्यात्म परिवार की ओर से माहेश्वरी कॉलोनी स्थित हर्षित हवेली में सेवा, संस्कार एवं अध्यात्म से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। युगप्रवर्तक नंदकिशोर शारदा के विश्व बंधुत्व, विश्व शांति एवं मानव कल्याण हेतु प्रयासरत मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में “वात्सल्यमयी मां बसंती जी मनिहार अवतरण महोत्सव” मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश स्वयं प्रकाशित होकर दूसरों के जीवन में भी खुशी एवं ज्ञान का दीपक जलाना रहा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में “मां अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण एवं संस्कार सृजन” के तहत करीब 30 जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई। इस पहल के माध्यम से दीपावली की खुशियां जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा करते हुए समाज में सेवाए सहयोग एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। द्वितीय चरण में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर महाविद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता के लिए आवेदन फॉर्म वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान बनाना है। कार्यक्रम के तृतीय चरण में “जीवन ज्योति, आध्यात्मिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें युगप्रवर्तक नंदकिशोर शारदा द्वारा प्रदत्त “बुद्धि विवेक योग साधना पद्धति” के माध्यम से जीवन में सकारात्मक विचार, प्रेम, शांति एवं आनंद के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सत्र में बताया गया कि व्यक्ति के भीतर ज्ञान और विवेक का प्रकाश जागृत होने से जीवन को सही दिशा मिलती है तथा परिवार एवं समाज में सकारात्मक बदलाव संभव होता है। इस अवसर पर डॉ. एन.के.शर्मा, वार्ड संख्या 2 के नगर पार्षद किशोर गोलछा, बाबूलाल भंसाली सहित मणिद्वीप अध्यात्म परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल घरों को दीपों से रोशन करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों की ज्योति प्रज्वलित करना है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button