उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को लेकर बस्ती प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित
10 नवंबर को होगा लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन का मुख्य कार्यक्रम, किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 02 नवंबर 2026।
दीपावली एवं लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन बस्ती ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन की ओर से 06 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक चलने वाले त्योहार के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया कि लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन का मुख्य कार्यक्रम 10 नवंबर 2026 को जनपद के विभिन्न घाटों पर आयोजित होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना, समस्या या शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, कलेक्ट्रेट बस्ती में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05542-247128 जारी किया गया है। यहां कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है, ताकि त्योहार की पूरी अवधि में कंट्रोल रूम सुचारु रूप से संचालित रहे।
तैनात कर्मचारी अपनी निर्धारित समयावधि में कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे तथा दीपावली एवं लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन से संबंधित प्राप्त सूचनाओं और शिकायतों से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई और समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन ने त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम उठाया है।
Subscribe to my channel


