बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खारिया में वार्ड पंच ओमाराम प्रजापत ने आयोजित की धन्यवाद सभा, नवनिर्वाचित सरपंच सहित सभी वार्ड पंचों का हुआ सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

खारिया (आनावास), 1 नवंबर 2026।

पीपाड़ शहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खारिया (आनावास) के वार्ड संख्या 5 से निर्विरोध वार्ड पंच मनोनीत होने पर श्री ओमाराम बद्रीरामजी प्रजापत की ओर से रविवार, 1 नवंबर को शाम 7 बजे धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचीं नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कन्यादेवी मुल्तानारामजी सेंगवा का वार्ड की महिलाओं ने बधावा गीतों के साथ स्वागत किया। श्रीमती कमादेवी रामारामजी प्रजापत ने चुनरी, माला एवं शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी वार्ड पंचों का भी सम्मान किया गया। वार्ड संख्या 1 से निर्विरोध निर्वाचित एवं उपसरपंच बनीं हसीना बानो इस्लाम खान का श्री जालारामजी प्रजापत ने साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वार्ड संख्या 2 से निर्विरोध निर्वाचित श्रीमती प्रकाश कंवर विशन सिंह चौहान का श्री बाबूलालजी प्रजापत ने, वार्ड संख्या 3 से निर्विरोध निर्वाचित श्रीमती केली देवी तुलसारामजी नायक का श्री सुरेन्द्रजी प्रजापत ने तथा वार्ड संख्या 4 से निर्वाचित श्रीमती गीता देवी बाबूलालजी सेंगवा का श्री रामारामजी प्रजापत ने सम्मान किया।

इसी क्रम में वार्ड संख्या 5 से निर्विरोध निर्वाचित ओमाराम बद्रीरामजी प्रजापत का वरिष्ठ वार्डवासी श्री भूरारामजी पुनिया ने, वार्ड संख्या 6 से निर्वाचित नेमाराम आसुरामजी गारु ढाणी का श्री भगीरथजी सेन ने तथा वार्ड संख्या 7 से निर्विरोध निर्वाचित लालाराम मोतीरामजी सिरोही का श्री राजूरामजी गांधी ने माला एवं साफा पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित समाजसेवी एवं सरपंच महोदया के धर्मपति श्री मुल्तानारामजी सेंगवा का स्वागत वरिष्ठ वार्डवासी एवं वार्ड पंच ओमाराम प्रजापत के दादा श्री भंवरलालजी प्रजापत ने माला एवं साफा पहनाकर किया।

इसके अलावा समाजसेवी श्री राजूरामजी गांधी, श्री दोलारामजी भड़ियासर, श्री रतन खानजी एवं श्री सफरू खानजी का भी विशेष सम्मान किया गया। इनका स्वागत श्री लक्ष्मणजी मेघवाल, श्री सोहनजी प्रजापत, श्री ओमारामजी सोनी एवं श्री बंसीलालजी प्रजापत ने किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कन्यादेवी सेंगवा ने सभी वार्डवासियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे पंचायत भवन में सरपंच पद ग्रहण करने का कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया।

धन्यवाद सभा का संचालन समाजसेवी श्री सफरू खान ने किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button