सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में टेंपो और टुकटुक चालकों ने किया आरटीओ कार्यालय का घेराव,रुद्रपुर में टेंपो पर सफर महंगा, किराया पांच से 10 रुपये बढ़ा
Tempo and auto rickshaw drivers, led by Subrata Biswas, surrounded the RTO office. Travelling by tempo in Rudrapur has become more expensive, with fares rising from Rs 5 to Rs 10.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। रुद्रपुर में सीएनजी टेंपो यूनियन ने टेंपो किराए में पांच से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। सोमवार से नई किराया सूची लागू कर दी गई है। इस फैसले के बाद अब यात्रियों को रोजाना सफर के लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

सीएनजी टेंपो यूनियन अध्यक्ष सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में सैकड़ों टेंपो, टुकटुक और छोटे वाहन चालकों ने आरटीओ कार्यालय का घेराव किया तथा आरटीओ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन की ओर से बताया गया कि लगातार बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के कारण टेंपो चालकों के लिए वाहन संचालन करना बेहद कठिन हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बीते शनिवार को टेंपो यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से किराया वृद्धि का समर्थन किया। यूनियन अध्यक्ष सुब्रत विश्वास ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में छोटे वाहन चालकों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सीएनजी, पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ-साथ टायर, मरम्मत और वाहन रखरखाव का खर्च भी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में टुकटुक, टेंपो और मैजिक चालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सुब्रत विश्वास ने कहा कि समाजसेवी होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वाहन चालकों की समस्याओं को गंभीरता से समझा जाए और उनके हित में निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह किराया वृद्धि किसी दबाव में नहीं बल्कि चालकों की आजीविका बचाने के लिए आवश्यक कदम है। नई किराया सूची जल्द ही परिवहन विभाग को भी भेजी जाएगी।
किराया बढ़ने से सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा, जो रोजाना टेंपो के माध्यम से सफर करते हैं। यात्रियों का कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई के बीच किराया बढ़ना आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। हालांकि कई यात्रियों ने यह भी माना कि बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण चालकों की मजबूरी को समझा जा सकता है।
नई किराया सूची के अनुसार डीडी चौक से ओमेक्स सिटी का किराया 15 रुपये, ओमेक्स सिटी से त्रिशूल चौक 20 रुपये, डीडी चौक से संजनगर खेड़ा 10 रुपये तथा डीडी चौक से पहाड़गंज का किराया 15 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बिंदुखेड़ा मोड़, बत्रा कॉलोनी और पाल चौक अंदर तक का किराया 20 रुपये तय किया गया है।
इस आंदोलन और निर्णय में इंद्रपाल प्रजापति, पंकज, विवेक, रामकुमार, सुनील, रोहित, लालसिंह, वीरपाल, लखन, लेखराज, कृपाल, छोटेलाल, झुनझुन, अर्जुन नेगी, दीपक, विनोद, सतपाल, सुभाष, कालीचरण, जगदीश, मनोज, दलविंदर, मदन, मुकेश, अशोक, राहुल और सुनील हालदार सहित बड़ी संख्या में टेंपो चालक मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


