उत्तर प्रदेशधर्मबस्ती
बस्ती में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न, तालाब-पोखरों को भरने और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह
Basti, 12 मई 2026। विकास भवन सभागार में जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु Gajendra Mani Tripathi की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े सिंचाई मामलों, तालाब-पोखरों को भरने तथा नलकूपों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
अध्यक्षता करते हुए गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप तालाबों और पोखरों को भरने का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य पूर्ण कराएं, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सके।
अधिशासी अभियंता नलकूप Vipin Kumar Verma ने बताया कि वर्तमान में 50 तालाब और 59 पोखरों को जल से संतृप्त किया जा चुका है। शेष तालाबों और पोखरों को भरने की कार्यवाही जारी है। साथ ही यांत्रिक खराबी के कारण बंद पड़े नलकूपों को भी पुनः संचालित किया जा रहा है।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज Gulab Chandra Sonkar ने कहा कि पिछली बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में नलकूप स्थापना एवं मरम्मत पर खर्च धनराशि का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया गया, जो असंतोषजनक है। इस पर अधिशासी अभियंता ने दो दिन में अद्यतन जानकारी देने का आश्वासन दिया।
अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड चार Dinesh Mohan ने बताया कि नहरों के संचालन की तैयारी जारी है और 15 जून तक नहरों में पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नहर खण्ड अयोध्या द्वारा संचालित नहर में फिलहाल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। इस पर उपाध्यक्ष ने संतोष व्यक्त किया।
सरयू नहर खण्ड अयोध्या तीन के Rajnarayan Tiwari ने बताया कि बस्ती क्षेत्र में 96.025 किलोमीटर नहर की सिल्ट सफाई का कार्य प्रगति पर है।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि Jawahar Lal Verma, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया Saroj Mishra, सदर के Mohammad Saleem, महादेवा के Phoolchandra Srivastava सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन Ajay Kumar Arya ने किया।

Subscribe to my channel


