पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
मड़ला घाटी में जाम से निपटने संबंधी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुई चर्चा

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*मड़ला घाटी में जाम से निपटने संबंधी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुई चर्चा*
पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं कलेक्टर हर्ष सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मड़ला घाटी में प्रायःलगने वाले जाम की स्थिति से निजात और बेहतर आवागमन एवं आमजनों की सुगम यात्रा के संबंध में चर्चा की। विधायक एवं जिला कलेक्टर द्वारा एलिवेटेड सड़क निर्माण के पूर्व स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग एवं समन्वय के जरिए स्थिति को बेहतर बनाने के संबंध में विचार विमर्श किया। बैठक में उपस्थित जे.के. सीमेंट एवं बस यूनियन के प्रतिनिधियों से संवाद कर आवश्यक सुझाव प्राप्त किए।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि घाटी में निरतंर जाम की स्थिति के कारण आम नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए घाट सेक्शन में तत्काल वांछित सुधार की कार्यवाही की जाए। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य बेहतर उपायों को भी लागू करें। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ बमीठा-सतना सड़क मार्ग पर पहले घाटी क्षेत्र में आवश्यक कार्य करवाया जाए। जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए सुविधाजनक स्थान पर क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। विभिन्न स्थानों पर शोल्डर भराव कार्य पूर्ण होने तक स्थाई रूप से क्रेन व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि वाहन यूनियन के पदाधिकारियों और वाहन चालकों से भी इस संबंध में आवश्यक चर्चा कर लें। आवश्यकता मुताबिक ट्रैफिक प्वांइट भी लगाया जाए। बैठक में जे.के. सीमेन्ट के ट्रकों को किशनगढ़ मार्ग से छतरपुर रूट पर डायवर्ट करने की व्यवस्था लागू करने से पूर्व रोड में आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए। साथ ही बड़े ट्रालों एवं हैवी ट्रैफिक को नियंत्रित रूप से रोककर निकालने और मार्ग पर मिरर एवं साइन बोर्ड आदि लगवाने के निर्देश भी दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान द्वारा मड़ला घाटी ट्रैफिक योजना के तहत मोबाइल नेटवर्क एवं विद्युत व्यवस्था के अभाव में गति सीमा के पालन, कैमरा, सिग्नल एवं रडार व सोलर पैनल एवं लीथियम बैटरी के उपयोग से यातायात प्रबंधन की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया गया। जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को गड्ढे एवं शोल्डर भराव का कार्य चार नवम्बर से ही आरंभ करने के निर्देश दिए गए।

Subscribe to my channel


