ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई

मुंबई में 6 दिसंबर को होगा ‘दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड एवं द पायनियर अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन, अभिनेत्री मंदाकिनी होंगी मुख्य अतिथि

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

मुंबई। भारतीय टेलीविजन, सिनेमा और मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित ‘दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड एवं द पायनियर अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन आगामी 6 दिसंबर 2026 को मुंबई स्थित लग्जरी होटल सहारा स्टार में किया जाएगा।

इस भव्य समारोह का आयोजन डी-पिटा चैरिटेबल ट्रस्ट (D-Pita Charitable Trust) एवं फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क (Filmora Media Network) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की मेजबानी अखिलेश सिंह करेंगे। वहीं, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतिष्ठित समारोह का मुख्य उद्देश्य भारतीय टेलीविजन, सिनेमा, मनोरंजन जगत और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं, कलाकारों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है। यह आयोजन कला, प्रतिभा, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव होगा, जिसमें मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मनोरंजन जगत में सेवा के 10 वर्ष पूरे

डी-पिटा चैरिटेबल ट्रस्ट और फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क इस वर्ष भारतीय टेलीविजन एवं बॉलीवुड उद्योग के प्रति अपनी समर्पित सेवाओं के 10 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी मना रहे हैं। पिछले एक दशक के दौरान दोनों संस्थाओं ने प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को पहचान एवं सम्मान दिलाने की दिशा में कार्य किया है।

आयोजकों का कहना है कि उनका उद्देश्य भविष्य में भी मनोरंजन जगत की नई एवं उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और भारतीय मनोरंजन उद्योग को मजबूत बनाने में अपना योगदान जारी रखना है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

8898989488 / 9321874341

सोशल मीडिया पर जुड़ें:

Instagram: https://www.instagram.com/dpita_officia

X (Twitter): https://x.com/filmoranewsind1

LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/dadasaheb-phalke-indian-television-award-officia-687604279

Facebook: https://www.facebook.com/share/1FM2KcQkiv/

Facebook: https://www.facebook.com/share/1EoYQEfaKv/

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button