बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
RUIDP मना रहा है ‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’,*विधार्थियो ने किया विद्यालय का जल अंकेक्षण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) चतुर्थ चरण के तहत बालोतरा में आमजन की सुविधा हेतु जल प्रदाय तंत्र मे सुधार एवं सीवरेज कार्य के विकास हेतु आधारभूत कार्य करवाये जा रहे हैं आरयूआईडीपी के अधिक्षण अभियंता श्री अशोक कुमार जैन के मार्गदर्शन में सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता यूनिट बालोतरा द्वारा आज रेनबो ई स्मार्ट स्कूल रतन विहार कॉलोनी बालोतरा में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया आरयूआईडीपी कैप से सहायक सामुदायिक विकास अधिकारी गायत्री गर्ग ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के बारे जानकारी देते हुए जल अंकेक्षण का उद्देश्य, उपयोगिता तथा प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी उसके बाद पानी पर हक है हमारा पर एक फिल्म दिखाई गई उसके बाद 5 लड़के एवं 5 लड़कियों का एक समूह बनाकर उनके साथ स्कूल के एक अध्यापक के साथ विद्यालय में भ्रमण कर पेयजल, हाथ धोने, टॉयलेट में लगे वॉटर प्वाइंट देखें गए साथ ही बालकों को पानी व्यर्थ न बहाने, जल संरक्षण के उपायों की जानकारी के साथ जल एवं बिजली की व्यवस्था पर किए जाने वाले खर्च की भी जानकारी हुई इनके अलावा 10 विद्यार्थियों को अपने अपने घरों का जल अंकेक्षण करने के लिए प्रपत्र दिया गया। इस अवसर जयपुर से ही आए संवेदक फ्रेम जीसीकेसी से महेन्द्र कुमार sot ने विधार्थीयों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में अनेक छोटे छोटे उदाहरणों के माध्यम से समझाया।
sot चाँदनी चौधरी लक्ष्मी चौधरी ने बताया की जल ही जीवन है जल के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है जीवन के सभी कार्य का निष्पादन के लिए जल की आवश्यकता होती है जल संसाधन पानी के वह स्त्रोत है जो मानव जाती के लिए उपयोग है फर्श को पाईप से धोने की बजाय पोछे से साफ करें सेविंग करते वक्त नल को खूला ना छोडे मग में पानी लेकर सेव करे इस प्रकार की छोटी छोटी आदतो से बहुत सारा पीने वाला पानी बचाया जा सकता है जो आज की बचत और कल का भविष्य हैं और इसमें बच्चो को अपना अहम रोल निभा सकते है इसलिए अब समय आ गया है की बच्चो को आगे आकर पानी को बचाने के लिए उपाए करने होंगे विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमति इन्दु आसुदानी ने जल सरंक्षण पर प्रकाश डाला अपनें उदबोदन मे बोलते हुए कहा कि स्कूल मे जल संरक्षण पर इस प्रकार के कार्यक्रम कराने चाहिए। जिससे जल संरक्षण के प्रति बच्चो मे सहभागिता सुनिश्चित की जा सके इस कार्यक्रम में रेनबो ई स्मार्ट स्कूल की अध्यापिकाओं ने सहयोग प्रदान किया

Subscribe to my channel


