उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में जिलाधिकारी ने धान की फसल की कटाई कर की पैदावार का निरीक्षण, प्रति हेक्टयर उपज लगभग 64 क्विंटल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 17 अक्टूबर 2025:

राजस्व ग्राम रैपुरा जंगल, तहसील बस्ती सदर में गाटा संख्या 499, श्री प्रेम प्रकाश के खेत पर खरीफ 2025 की धान फसल की कटाई और पैदावार का निरीक्षण जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं धान की फसल काटकर पैदावार की गुणवत्ता और उपज का आंकलन किया।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के अनुसार, 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 28.100 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इस आधार पर प्रति हेक्टयर धान की अनुमानित पैदावार लगभग 64 क्विंटल बताई गई है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर शत्रुघन पाठक, अपर सांख्यिकीय अधिकारी भूलेख अजय कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान अमरेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक विनय तिवारी, जिला समन्वयक शैलेशमणि त्रिपाठी और शिव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने किसानों को अच्छी पैदावार के लिए सही समय पर कटाई और आधुनिक कृषि तकनीकों के पालन के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button