देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति की सराहनीय पहल

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए ठाणे जिले के क्रांति नगर, गंगा चाल, महारल गांव, उल्हासनगर निवासी श्री अशोक शर्मा की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
जानकारी के अनुसार श्री अशोक शर्मा की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है, जिसके कारण उनके घर-गृहस्थी में कई कठिनाइयाँ उत्पन्न हो गईं। यह सूचना समिति के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार शर्मा को मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
समिति की ओर से श्री अशोक शर्मा को किराना सामग्री एवं चेक द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य में विशेष योगदान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार शर्मा, जिला सलाहकार श्री मधुबन लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम शर्मा, कल्याण शहर अध्यक्ष श्री गजेंद्र शर्मा, कल्याण शहर सचिव श्री सागर शर्मा, सदस्य श्री जुगल किशोर वर्मा, श्री शंकर शर्मा एवं श्री जयप्रकाश शर्मा का रहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को दोहराया और भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सेवा के लिए तत्पर रहने का विश्वास दिलाया।

Subscribe to my channel


