देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मेक इन इंडिया की वीं वर्षगांठ पर पीयूष गोयल ने जारी किया देश का पहला 100 रुपए का रंगीन सिक्का।

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स 2.0 पर आयोजित एक कार्यक्रम में मेक इन इंडिया के 100 रुपए के रंगीन सिक्के का अनावरण किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितम्बर 2014 को मेक इन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी ।

मेक इन इंडिया, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक उद्यम अभियान है जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियों को भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इसका उद्देश्य भारत को विदेशी निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाना है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत में अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में रोज़गार सृजन, कौशल और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना है। सिक्को का संग्रहण और अध्यन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार भारत में की कोलकता टकसाल में बने इस खास सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम है जिसमें 50 प्रतिशत चांदी , 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत जस्ता तथा 5 प्रतिशत निकल का मिश्रण है ।

सिक्के के एक तरफ मध्य में उभरी हुई शेर की छवि है जिसके ऊपरी परिधि पर हिंदी में तथा नीचली परिधि पर अंग्रेजी में मेक इन इंडिया की 10वीं वर्षगांठ लिखा है ।

 शेर के चित्र के चारों और विज्ञान प्रौद्योगिकी, कृषि और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी को दर्शाने वाले आठ रंगीन चिन्ह है। शेर के चिन्ह के नीचे वर्ष 2025 लिखा होगा ।

सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ का चिन्ह है जिसके नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 100 लिखा है।जिसके दाएं और बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में भारत और रूपये लिखा है।

यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आयेगा कुछ ही समय में भारत सरकार की कोलकता टकसाल द्वारा बिक्री किया जायेगा।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button