बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया मेगा विधिक सेवा शिविर का निरीक्षण, उस्ता कला क्राफ्ट ने बटोरी सराहना

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने शनिवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मेगा विधिक सेवा शिविर-2025 का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल प्रस्तुत किए गए, जिनका मुख्य न्यायाधीश ने गहनता से अवलोकन किया।
इस अवसर पर बीकानेर के प्रसिद्ध चित्रकार राम कुमार भादाणी द्वारा प्रस्तुत उस्ता कला क्राफ्ट (सुनहरी कलम) के सुनहरी नक्काशीदार कैमल हाईड उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र बने। इन कलात्मक उत्पादों को देखकर सीजेआई बी.आर. गवई ने कहा कि “इस कला में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात की अपार संभावनाएं हैं।”
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी उस्ता कला की सराहना करते हुए कहा कि “आगामी समय में इस कला के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आयोजन किए जाएंगे।”
चित्रकार राम कुमार भादाणी ने मौके पर लाइव डेमोस्ट्रेशन देकर उस्ता कला की पारंपरिक तकनीक और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग की जानकारी दी। उनके प्रयास को देखकर उपस्थित लोगों ने भी इस विरासत कला को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने भादाणी के कार्यों की सराहना की और उन्हें इस दिशा में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
Subscribe to my channel


