बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

एनआरसीसी कल मनाएगा ‘उन्नयन दिवस

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर 19 सितम्‍बर, 2025 । भाकृअनुप-राष्‍ट्रीय उष्‍ट्र अनुसंधान केन्‍द्र (एनआरसीसी), बीकानेर द्वारा अपने क्रमोन्‍नत दिवस को कल दिनांक को ‘‘उन्नयन दिवस’’ के रूप में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में डॉ. संजय कुमार, अध्‍यक्ष, कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल, नई दिल्‍ली पधारेंगे वहीं विशिष्‍ट अतिथि के रूप में डॉ. अरूण कुमार तोमर, निदेशक, भाकृअनुप-केन्‍द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्‍थान, अविकानगर तथा डॉ. आर्तबन्‍धु साहू, निदेशक, भाकृअनुप-राष्‍ट्रीय पशु पोषण शरीर क्रिया विज्ञान संस्‍थान, बैंगलूरू शिरकत करेंगे।

केन्‍द्र के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पूनिया ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्‍ली द्वारा शुष्‍क क्षेत्रों में ऊँटों की बहुलता, पारिस्थितिकी अनुकूलना तथा ग्रामीण रोजगार, संस्‍कृति एवं बारानी कृषि के महत्‍व को ध्‍यान में बीकानेर के जोड़बीड़ क्षेत्र में वर्ष 1985 को ‘’उष्‍ट्र परियोजना निदेशालय’’ की स्‍थापना के बाद इसे वर्ष 1995 को ‘’राष्‍ट्रीय उष्‍ट्र अनुसंधान केन्‍द्र’’ के नाम से क्रमोन्‍नत किया गया। अत: इस दिवस के महत्‍व को देखते हुए कल आयोज्‍य समारोह में केन्‍द्र के अधिदेश, अनुसंधान कार्यों एवं प्राप्‍त उपलब्धियों के साथ-साथ उष्‍ट्र प्रजाति के संरक्षण एवं विकास तथा ऊँट पालकों के कल्‍याण हेतु संगोष्‍ठी के माध्‍यम से चर्चा की जाएगी।

आयोजन सचिव डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि दिनांक 20 सितम्‍बर 1995 को ‘’राष्‍ट्रीय उष्‍ट्र अनुसंधान केन्‍द्र के रूप में मान्‍यता प्रदान की गई। इस उपलक्ष्‍य पर केन्‍द्र द्वारा कल दिनांक 20 सितम्‍बर, 2025 को प्रात: 11.50 बजे से ‘’उन्‍नयन दिवस’’ को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। साथ ही इस दौरान राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

अत: इस समारोह में सभी प्रेस एवं इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया बन्‍धु सादर आमंत्रित है।

ह0-
(राकेश रंजन)
आयोजन सचिव
उन्‍नयन दिवस 2025

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button