देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में सूचना केंद्र कोलकाता के सहायक निदेशक हिंगलाज दान रतनू का सम्मान

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सूचना केंद्र कोलकाता (प. बंगाल) के सहायक निदेशक श्री हिंगलाज दान रतनू बीकानेर प्रवास के दौरान अपने निवास पधारे। इस अवसर पर उनके साथ आध्यात्मिक विषयों एवं मारवाड़ी समाज की बंगाल और राजस्थान की विभिन्न कला-संस्कृति पर सार्थक चर्चा हुई।
गौ धन मित्र की ओर से उन्हें गौमय जप माला पहनाकर, गौमय आसन व धूप आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में श्री मेघातिथि जोशी ने उन्हें अपर्णा ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं श्री केशव पुरोहित एवं श्री राम आचार्य ने गौमय आसन भेंट किया। बीकानेर पुष्करणा समाज एवं एसडीपी स्कूल की ओर से भी उनका वंदन-अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्री मेघातिथि जोशी ने कहा कि हिंगलाज जी रतनू ने बंगाल में राजस्थान सरकार की ओर से राजस्थान की कला एवं संस्कृति का परचम लहराया है। वहीं श्री केशव पुरोहित, श्री राम आचार्य और महेंद्र जोशी ने उनके द्वारा दिए गए अपार स्नेह और प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया।
Subscribe to my channel


