खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, एक सितंबर। सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने पिछली जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा, सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बिजली, पानी सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति, केंद्र की विभागीय फ्लैगशिप योजना एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पिछली जनसुनवाई में आए परिवादों में संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का आगामी सात दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए, जिला स्तरीय जनसुनवाई के प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विधानसभा के दौरान विभागीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए साथ ही बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए उपयुक्त उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने बीमारियों की रोकथाम की निरन्तर मॉनिटरिंग करते हुए अस्पतालों में सुविधाऐं बढाने, मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग रमेश धहमीवाल, सहायक निदेशक कोऑपरेटिव वेद प्रकाश सैनी, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग जेपी बैरवा, नगर परिषद कनिष्क अभियंता मोतीलाल वर्मा, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button