*थाना फरधान पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त अखिलेश जायसवाल पुत्र घनश्याम जायसवाल को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 15.04.2025 को थाना फरधान पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 265/2024 धारा 69/351(2)/352 बीएनएस व 3(1)(ध)/3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त अखिलेश जायसवाल पुत्र घनश्याम जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।