देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी: 25 वर्ष पूरे होने पर धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 355 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
यादव समाज समिति, भिवाड़ी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वेदांता फार्म, अलवर बाई पास भिवाड़ी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में लगभग 355 प्रतिभाशाली यदुवंशी बच्चों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बुधवार शाम 7 बजे शुरू हुआ जो रात 11 बजे तक चला। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को आमंत्रित किया गया था, जो किसी कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। अध्यात्म गुरु बहन साध्वी पुष्पा शास्त्री, अंतर्राष्ट्रीय वक्ता, स्वामी समर्पणानंद जी महाराज, दड़ोली आश्रम, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, अध्यक्ष सत्यवीर यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक मामन यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव, जयप्रकाश यादव, प्रधान प. स. तिजारा, भाजपा नेता रामबीर शाहबादी, राजू यादव, समाजसेवी लालसिंह यादव, राकेश यादव, डा. दिनेश यादव, विक्रम यादव सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
*105 यदुवंशी प्रतिभाओं को “यादव गौरव” सम्मान*
कार्यक्रम में पधारे आईएएस पंकज यादव एवं आईएएस तरुण यादव ने समाज के बच्चों को प्रेरणादायक संदेश दिए।
समारोह में 105 यदुवंशी प्रतिभाओं को “यादव गौरव” अवार्ड से नवाजा गया। इनमें वे अधिकारी शामिल थे जो विभिन्न सरकारी विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यदुवंशी बच्चे शामिल थे। इन प्रतिभाओं को आए हुए अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
*250 विद्यार्थियों को “शिक्षा गौरव” अवार्ड*
इसके अलावा, भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा, और धारूहेड़ा क्षेत्र के लगभग 250 यदुवंशी विद्यार्थियों को “शिक्षा गौरव” अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये वे छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इन मेधावी विद्यार्थियों को भी अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
*आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश*
कार्यक्रम में उपस्थित साध्वी पुष्पा शास्त्री और स्वामी समर्पणानंद जी महाराज ने अपने प्रवचनों में युवाओं को शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। बाबा बालक नाथ योगी ने अपने संबोधन में यादव समाज की एकता और सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।
*यादव समाज की 25 वर्षों की उपलब्धियां*
यादव समाज समिति, भिवाड़ी ने पिछले 25 वर्षों में शिक्षा, सामाजिक सेवा, रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सत्यवीर यादव एवं महासचिव सुभाष यादव ने बताया कि समिति हर वर्ष प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन करती रहेगी। ऐसे समारोह के जरिए प्रतिभाओं को सम्मानित करने एवं समाज की एकता और सामाजिक प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सत्यवीर यादव, महासचिव सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष कमलेश यादव, वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण यादव, पूर्व अध्यक्ष सरजीत यादव, रघुवीर यादव, सुभाष यादव, डीके यादव, डा राजेश यादव, राजवीर यादव बिट्टू, राजेश यादव पार्षद, उपाध्यक्ष राजेश यादव, विक्रम यादव, राजू जैलदार, राजाराम यादव, अजीत यादव, अरुण वीर यादव, ओ पी यादव, हर्ष यादव, सुरेंद्र यादव, विजय यादव, ब्रह्मप्रकाश यादव, राजेश यादव, लाल सिंह यादव, पूर्ण सिंह एडवोकेट, आर एस यादव, राजवीर यादव, आर पी यादव, सुरेंद्र यादव, अनूप यादव, हरवीर यादव, केप्टन सुरेंद्र यादव, महिपाल यादव, राकेश यादव सहित समस्त कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन राव विपिन नाहरखेडा एवं मोनिका यादव ने किया।

Subscribe to my channel


