बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरें कार्यकर्ता — हरीश चौधरी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। रत्नेश्वर महादेव मंदिर के पास जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, टिकट के दावेदारों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत मतभेदों और मनमुटाव को पीछे छोड़कर कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जनता के बीच जाए तथा भाजपा के विफल बोर्ड की कार्यप्रणाली को जनता के सामने रखे।
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, प्रदेश प्रभारी मोहनलाल डागर, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पूर्व राजसिको चेयरमैन सुनील परिहार, पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल एवं पंकज प्रताप सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने तथा कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्षा प्रियंका मेघवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता का विश्वास और संगठन की एकजुटता के बल पर कांग्रेस नगर निकाय में मजबूत जनादेश हासिल करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं टिकट के दावेदारों से अनुशासन बनाए रखते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।
*सीनियर सिटीजन ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा*
बालोतरा के रत्नेश्वर महादेव मंदिर में कांग्रेस पार्टी की आयोजित मीटिंग में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक एवं कांग्रेस पार्टी MP प्रभारी हरीश चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल, मदन प्रजापत पूर्व विधायक, गोपाराम मेघवाल पूर्व विधायक एवं मंत्री, सुनील परिहार पूर्व मंत्री, मोहनलाल डांगर जिला बालोतरा प्रभारी कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी क एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राजकीय सेवा से सेवा निर्वत दामोदर वैष्णव, रामचंद्र जोगावत पूर्व नर्सिंग अधीक्षक, दुदाराम बारूपाल पूर्व कृषि अधिकारी, मांगीलाल जीनगर पूर्व प्रधानाध्यापक, मोहनलाल आर्य पूर्व प्रधानाध्यापक, मोहनलाल बारूपाल पूर्व रेंजर, दीपाराम बारूपाल पूर्व अध्यापक, गुलाराम पन्नू पूर्व अध्यापक, मूलचंद सांखला पूर्व सहायक दूरदर्शन ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते हुए कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहना। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर सभी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया बधाई दी गई।
सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी भरत कुमार सोनी से.नि. तहसीलदार. , महेश कुमार राठोड पूर्व लेखाधिकारी , मोहनलाल तंवर व. स. आईसीडीएस, खीमसिंह इन्दा पूर्व रीडर सेशन कोर्ट. , हीरालाल प्रजापत पूर्व अध्यापक., गोविंद परिहार पूर्व प्रधानाध्यापक. का कांग्रेस पार्टी के आगामी कार्यक्रम में स्वागत अभिनंदन किया
बैठक के दौरान जिला संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल बेनीवाल,हनुमान मेघवाल जिला प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, जिला महासचिव सी.आर. गोयल, जिला सचिव पुरुषोत्तम सोनी, जाकिर हुसैन बेलिम, प्रमिला खत्री सुरेश सांखला , प्रधान प्रतिनिधि चुनीलाल माछरा, ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगासन, नगर अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा, नेता प्रतिपक्ष मेहबूब खान सिंधी, पूर्व सभापति रतन खत्री, ब्लॉक संगठन मंत्री शंकरलाल सलुंदिया, भारतीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष गिरधारी चौधरी,पूर्व प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित भगवत सिंह जी सिवाना चेयरमैन रामनिवास आचार्य ओ बी सी विभाग जिला अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित, सलीम आफरीदी नगर अध्यक्ष समदड़ी कानाराम चौधरी मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल मोहम्मद रमजान पूर्व पार्षद मांगीलाल सांखला चंपालाल सुंदेशा असलम खा टिकमाराम चौधरी सहित विभिन्न वार्डों से टिकट के दावेदार एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरकर कांग्रेस का परचम लहराएंगे।

Subscribe to my channel


