बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा का पद स्थापना समारोह 29 अगस्त को, डॉ. ललित के. पंवार होंगे मुख्य अतिथि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा के रोटरी वर्ष 2026-27 का पद स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह 29 अगस्त को शाम 6 बजे रॉयल हेरिटेज रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। समारोह में पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं राजस्थान प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन सलाहकार समिति, राजस्थान सरकार के अध्यक्ष तथा विवेकानन्द ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. ललित के. पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी सीए ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि समारोह के दौरान रोटरी वर्ष 2026-27 के निर्वाचित अध्यक्ष हितेन्द्र छाजेड़, सचिव सीए अभिषेक जिंदल सहित नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई जाएगी।
समारोह में पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दामोदर व्यास एवं रोटरी सह प्रांतपाल सीए राजेश सिंघल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नवगठित टीम को रोटरी इंटरनेशनल प्रांत के वर्ष 2028-29 के प्रांतपाल रोटेरियन विक्रम ठक्कर शपथ दिलाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब बालोतरा के वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष सीए पवन गर्ग एवं सचिव हितेन्द्र छाजेड़ के कार्यकाल का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही उनके कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।
क्लब के कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुडिया ने बताया कि पद स्थापना समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में क्लब के सभी सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
रोटरी क्लब के पद स्थापना समारोह को लेकर क्लब सदस्यों में उत्साह है और समारोह में सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Subscribe to my channel


