बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर एवं चिकित्सा शिविर का समापन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
लायंस क्लब बालोतरा द्वारा वनखण्डी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित *नौ दिवसीय आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर एवं चिकित्सा शिविर* का समापन हुआ। 17 से 25 अगस्त तक चले शिविर में *कुल 60 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।*
शिविर में *थेरेपिस्ट प्रमोद कुमावत एवं रामकुमार प्रजापत* ने एक्यूप्रेशर एवं सुजोक पद्धति से मरीजों का उपचार किया। समापन समारोह में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अनूप शर्मा, सचिव लायन वैभव मित्तल, शिविर संयोजक लायन दत्ताराम खारवाल, लायन अशोक गोयल, सहित सदस्य उपस्थित रहे।
*लायन दत्ताराम खारवाल* ने दोनों थेरेपिस्ट का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष *लायन अनूप शर्मा* ने सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए *संजय शर्मा जी* को वनखण्डी महादेव मंदिर में शिविर के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब भविष्य में भी जनसेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य जारी रखेगा।

Subscribe to my channel


