जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जयपुर में सावन के अवसर पर ‘संस्कार उत्सव’ का आयोजन, भारतीय परंपराओं और संस्कारों पर हुई चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर, 27 अगस्त। सावन के पावन अवसर पर जयपुर के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट ‘दाल चीनी’ में The Circle Kitty Group की महिलाओं द्वारा विशेष ‘संस्कार उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय पर्व-त्योहारों से जुड़ी परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को समझना तथा समाज में इनके प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहारों के महत्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय त्योहार केवल धार्मिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से परिवार, समाज और नई पीढ़ी तक संस्कार, परंपराएं और सांस्कृतिक मूल्य पहुंचते हैं। ऐसे आयोजनों के जरिए युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध भारतीय विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा सकता है।
संस्कार उत्सव में शामिल महिलाओं ने सावन से जुड़ी परंपराओं और भारतीय संस्कृति में महिलाओं की भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने समाज में सकारात्मक संदेश देने और भारतीय संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से किए जाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वाणी, अंजू ठक्कर, संजना, सुनीति, वंदना, विनीता, मीनाक्षी, अनीता, गीता, सुमन, अर्चना सहित अन्य सदस्याओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह, आत्मीयता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान से भरपूर रहा। महिलाओं ने मिलकर भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों को सहेजने और समाज में इनके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


