खेलब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
भारत के गौरव विदेशी जमीं पर मिस्टर यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग चैंपियन का खिताब जीतने वाले नवी सिंह का अपने घर नारनौल आगमन पर किया जाएगा भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल*
*भारत के गौरव विदेशी जमीं पर मिस्टर यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग चैंपियन का खिताब जीतने वाले नवी सिंह का अपने घर नारनौल आगमन पर किया जाएगा भव्य स्वागत*
2 अक्टुबर को दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा में *मिस्टर इंडिया* का ख़िताब जीतने वाले हमारे शहर के चैंपियन *नवनीत सिंह उर्फ नवी सिंह* ने अब थाईलैंड में 28 अक्टुबर को आयोजित प्रतिस्पर्धा में भी काफ़ी देशों के बॉडी बिल्डर्स को पछाड़ते हुए *मिस्टर यूनिवर्स फिजिक टाइटल* अपने नाम कर लिया है।
अब *हमारा हीरो नवनीत सिंह 1 नवंबर को मिस्टर यूनिवर्स बनने के बाद पहली बार नारनौल में पहुँच रहा है ।*
इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, प्रशंसकों एवं समस्त नारनौल शहरवासियों द्वारा *रेवाड़ी रोड़ बस स्टैंड पर आज 1 नवंबर को प्रातः 11 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा ।* इस अवसर पर पूरे शहर में डी जे ,माइक,पुष्प माला एवं पुष्प वर्षा द्वारा उनकी विजय रथ यात्रा का संचालन भी किया जाएगा । जो कि नारनौल शहर के प्रमुख बाजारों एवं स्थानों से होकर निकलेगी ।
*इस स्वागत यात्रा में आप सभी को हार्दिक निमंत्रण है।*

Subscribe to my channel


