LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सदस्या डॉ कृष्णा आर्या ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 31 अगस्त
नारनौल मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सदस्या डॉ कृष्णा आर्या ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया और बच्चों को शुभाशीष दिया। ममाज मिशन प्रणेता डॉ जयकृष्ण आभीर एवं डॉ ज्योति आभीर की देखरेख व मार्गदर्शन में टीम सदस्य निरन्तर सामाजिक कार्यों में संलग्न रहते हैं यह युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। जिस उम्र में युवा शराब, जुआ व विभिन्न प्रकार के नशे आदि की गिरफ्त में आ जाते हैं उस उम्र में युवाओं को अपने गांव, आस पड़ोस व क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, पौधारोपण, जल संरक्षण, बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा, योग, बुजुर्गों की सेवा सुश्रुषा, जीव जंतुओं की सेवा, संस्कृति संरक्षण आदि सामाजिक क्षेत्रों की तरफ मोड़ देना एक बहुत बड़ी सोच है जो धीरे धीरे समाज पर अपना व्यापक प्रभाव छोड़ रही है । मिशन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी जुझारू व कर्मठ साथियों को मेरा शत शत प्रणाम व डॉ जयकृष्ण आभीर व आदरणीया डॉ ज्योति यादव जी को अतीव साधुवाद । आप सब इसी प्रकार सर के निर्देशन में आगे बढ़ते रहे
Subscribe to my channel


