LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, 2.58 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 5 अगस्त। बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.58 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद किया है।
पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं नगर वृत्ताधिकारी अनुज डाल आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राम सोनी (20 वर्ष) पुत्र भंवरलाल सोनी, निवासी भूतनाथ मंदिर के पीछे, नत्थूसर बास, वार्ड संख्या 6, थाना नयाशहर, बीकानेर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.58 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ नयाशहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुरजीत कुमार, उप निरीक्षक राकेश गोदारा, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल विकास, सुनील कुमार और भवानी सिंह शामिल रहे।
Subscribe to my channel


