उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में बाढ़ तैयारियों का राज्य स्तरीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 5 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद बस्ती में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों का राज्य स्तरीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों, शरणालयों की व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई।

निरीक्षण दल में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के परियोजना निदेशक (बाढ़) आशीष शर्मा, प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रशांत कुमार, यूएनडीपी की मेट्रोलॉजिस्ट सहाना हेगड़े, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ज्ञान चन्द्र गुप्ता, आपदा विशेषज्ञ (बाढ़) रंजीत रंजन सहित राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

दल ने संभावित बाढ़ प्रभावित तहसील हर्रैया और बस्ती सदर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ शरणालयों एवं मॉडल बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान राहत किट के नमूनों की जांच की गई तथा राहत एवं बचाव दलों की तैनाती, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और आपदा प्रबंधन की तैयारियों का स्थलीय मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान तहसील हर्रैया के ग्राम बरसांव स्थित मॉडल बाढ़ शरणालय का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, राहत व्यवस्थाओं और आपदा के समय प्रभावित लोगों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया।

दल ने विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम जिनवां का भी दौरा किया। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) की रिपोर्ट में 21 जुलाई को गांव के जलमग्न होने का उल्लेख था, जबकि स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि गांव में 20 और 21 जुलाई दोनों दिनों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई थी।

निरीक्षण के दौरान नाविकों, तैराकों और गोताखोरों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें 30वीं वाहिनी फ्लड पीएसी के अधिकारियों और जवानों ने भी भाग लिया। बैठक में संभावित बाढ़ के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य, स्थानीय समुदाय की भूमिका और बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तैयार पिछले 17 वर्षों के बाढ़ चेतावनी प्रतिवेदनों एवं बाढ़ आवृत्ति विश्लेषण पर आधारित पुस्तिका जिलाधिकारी और अपर आयुक्त को भेंट की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह पुस्तिका भविष्य में बाढ़ प्रबंधन, चेतावनी तंत्र को मजबूत करने तथा प्रभावी आपदा प्रबंधन योजनाएं तैयार करने में उपयोगी साबित होगी।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखें, राहत एवं बचाव संसाधनों को हर समय सक्रिय रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने बताया कि जनपद में बाढ़ प्रबंधन को लेकर सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button