बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दीपावली तक वार्ड में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, साथियों ने स्वेच्छा से दिया सहयोग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। वार्ड नंबर 28 को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से वार्ड के जागरूक साथियों द्वारा स्वेच्छा से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में साथी बिना किसी स्वार्थ के अपना समय और श्रमदान देकर वार्ड की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
अभियान का मुख्य उद्देश्य दीपावली के पर्व तक वार्ड की गलियों, मुख्य सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा बनाना है, ताकि सभी वार्डवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
इस पहल के माध्यम से साथियों ने यह संदेश दिया है कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने सफाई अभियान में स्वेच्छा से सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड का विकास और स्वच्छता हम सभी की प्राथमिकता है। सभी के सहयोग से वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Subscribe to my channel


