बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

दीप प्रज्वलित कर दिया नशा मुक्ति का संदेश, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने ली शपथ

तेरापंथ भवन के सामने आयोजित हुआ ‘एक दीप नशे के विरुद्ध’ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर , 05 नवंबर। समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से तेरापंथ भवन के सामने ‘एक दीप नशे के विरुद्ध’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियान ‘Say No To Drugs’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में दीपों के माध्यम से नशे रूपी अंधकार को मिटाकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज बनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में जिला उद्योग अधिकारी सोहनलाल गोदारा, पार्षद दिलीप बांठिया, पूर्व पार्षद रामदयाल पंचारिया, आयुष चिकित्सक डॉ. राजेंद्र बिश्नोई, डॉ. कुलदीप सुथार, डॉ. रोहित दैया, समाजसेवी रघुबीर प्रजापत, जगदीश कड़वासरा, इस्लामुद्दीन (असलम नागौरी), उमर फारूख रंगरेज, शाहिद एवं अर्जुन कच्छवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने ‘Say No To Drugs’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जनभागीदारी से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। पार्षद दिलीप बांठिया ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। समाजसेवी रघुबीर प्रजापत ने ऐसे आयोजनों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।

जिला उद्योग अधिकारी सोहनलाल गोदारा ने प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह द्वारा लंबे समय से संचालित नशा मुक्ति अभियान की सराहना की। इस्लामुद्दीन (असलम नागौरी) एवं उमर फारूख रंगरेज ने भी नशा मुक्ति के लिए समाज में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने विद्यार्थियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए ‘नशा मुक्त युवा, स्वस्थ समाज और मजबूत भारत’ का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद रामदयाल पंचारिया ने 100 से अधिक विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर नशे रूपी अंधकार को दूर करने तथा स्वस्थ, जागरूक एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button