धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बांठिया ने पूज्य तुलछाराम महाराज से लिया आशीर्वाद
अमृत प्याऊ पर पहुंचकर किए दर्शन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने पंचायतीराज चुनाव के दौरान क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित अमृत प्याऊ पर अनन्त श्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री ब्रह्मासावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के पीठाधीश्वर पूज्य तुलछाराम महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बांठिया ने महाराज के चरणों में नमन कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बांठिया को श्री अमृत प्याऊ कल्याणपुर की पावन धरा पर आगामी 11 से 23 नवम्बर तक आयोजित होने वाले सप्तदिवसीय हरि कीर्तन
खड़ी सप्ताह एवं पांच दिवसीय विश्व शान्ति महायज्ञ में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

Subscribe to my channel


