उत्तराखंडखेलब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने 7वीं रुद्रा इंटर स्कूल रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 की जीती शतरंज प्रतियोगिता 

Queens Public School Haldwani won the chess competition of 7th Rudra Inter School Rapid Chess Tournament 2026

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर…राघव शतरंज अकादमी रुद्रपुर द्वारा आयोजित 7वीं रुद्र इंटर स्कूल रैपिड चेस शतरंज प्रतियोगिता स्कूल बालक वर्ग में हल्द्वानी से क्वींस पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, रुद्रपुर जेपीएस ने दुसरा स्थान और हल्द्वानी से औरम पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्कूल बालिका वर्ग में भी क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी को प्रथम, दीक्षांत हल्द्वानी को दूसरा, आर्यन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ बालक वर्ग अंडर 9 में युवांश पांडेय प्रथम, बालक वर्ग अंडर 13 में अभिमन्यु सिंघल प्रथम, बालक वर्ग अंडर 19 ध्रुवंश भट्ट प्रथम,

बालिका वर्ग अंडर 9 में शान्वी बिस्ट प्रथम, बालिका वर्ग अंडर 13 में संयुक्ता गुप्ता प्रथम, बालिका वर्ग अंडर 19 में इशिका बंगा ने प्रथम, स्थान प्राप्त किया टूर्नामेंट का समापन डॉ गुप्ता जी के द्वारा समापन किया गया, टूर्नामेंट को सफल बनाने में चीफ आर्बिटर ऋषभ साहू, आर्बिटर ललित जी, आर्बिटर दिलीप साहू, आर्बिटर सुमित बंगा, आर्बिटर प्रमोद जी, और राघव शतरंज अकादमी से स्वाति बांगा, नीलम साहू, निलेश गुप्ता मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button