जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

मेंढर में नए एक्सईएन का पीएचई डेली वेजर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण की उठाई मांग

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

मेंढर, 5 अगस्त। जल शक्ति (पीएचई) विभाग के मेंढर डिवीजन में नव नियुक्त कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) इंजीनियर सुदेश भगत का पीएचई डेली वेजर्स एसोसिएशन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जुल्फिकार खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जल शक्ति विभाग के डेली वेज कर्मचारियों ने भाग लिया और नए एक्सईएन को विभाग के कार्यों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जुल्फिकार खान ने जम्मू-कश्मीर सरकार के कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से मेंढर में नए जल शक्ति डिवीजन की स्थापना संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से क्षेत्र की जनता और विभागीय कर्मचारियों की मांग थी। नए डिवीजन के गठन से आम लोगों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं मिलेंगी, साथ ही विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी।

जुल्फिकार खान ने जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की कि जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जाए। उनका कहना था कि नियमितीकरण से कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और उनके परिवारों का भविष्य अधिक सुरक्षित एवं सम्मानजनक बन सकेगा।

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के सदस्यों ने इंजीनियर सुदेश भगत को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विभाग के कार्यों में और अधिक सुधार होगा तथा कर्मचारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button