उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती एवं युवा नेता स्वर्गीय बंटी कोली के जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

A voluntary blood donation camp was organised at the Charitable Blood Bank in the memory of former Mandi Committee Chairman Late Virendra Singh Samanti and youth leader Late Bunty Koli on their birthdays.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर । मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती एवं युवा नेता स्वर्गीय बंटी कोली के जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में बुधवार को काशीपुर रोड स्थित गाबा चौक के पास रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।* इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर *61 यूनिट* रक्तदाताओं ने रक्त दिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती और स्वर्गीय बंटी कोली ने अपना पूरा जीवन समाज और आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। दोनों हमेशा लोगों के सुख दुख में सहभागी बने रहे और बिना किसी भेदभाव के जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। यही कारण है कि आज भी वे लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों का अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में असामयिक निधन हो गया था, लेकिन उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके योगदान से होती है और स्वर्गीय सामंती तथा बंटी कोली ने अपने कार्यों से यह साबित किया। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य ही दिवंगत समाजसेवियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दोनों की स्मृति में रक्तदान शिविर सहित जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है, जिनसे जरूरतमंद लोगों की सहायता हो और युवाओं में सेवा की भावना विकसित हो। रक्तदान के माध्यम से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में मानवता और सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर सुनील चुघ, संजय ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संदीप चीमा, योगेश चौहान, वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला, जितेश शर्मा पार्षद,विजय फुटेला, शगुन अरोरा, सिमरन अरोरा, प्रवेश बब्बर, सुल्तान सिंह, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, पंकज सुखीजा, बॉबी टुटेजा, सुभाष खुराना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखबीर सिंह लक्खा, नमन गुप्ता, प्रिंस कोली, आफताब खान, जहर ,फैज राज खान, इरशाद अहमद मंसूरी,उदय वाष्र्णेय, टीटू कोली, हरीश कोली, रमेश कुमार, प्रिंस कोली, मनीष कुमार, राजीव कोली, अरविंद कोली, हैप्पी चौहान,राजेश रस्तोगी, प्रकाश गुप्ता, दिव्यांशु, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, ओमकार सिंह, विक्की आहूजा, जोमी चांडा, राहुल सरीन, संदीप मनोजा, राजेश ग्रोवर, पवन गाबा, श्यामकोली, गुरविंदर सिंह, विकास बंसल, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, भुवन गुप्ता, राजेश कोली, केशव कोली, संजीव गुप्ता, हरविंदर सिंह चुग, चेतन मांगत, अनिल खत्री, सतीश कोली, अमित कोली, रुद्रांश सिंह, अमर कोली, अंकित चंद्रा, राजेंद्र सिंह रावत, दीपक जोशी, सत्ता कोली, शिव कुमार शिब्बू, सुनील कोली, केरू मंडल, सोमपाल कोली, पाला सिंह, शुभम पाल, आकाश कोली, निखिल पाल, ओमपाल कोली, विशाल कोली, हरमनदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज खुग्घर, गोविंदा साहनी, शोभित सिंह, कबीर कोली, रुद्रपुर चौरिटेबल ब्लड बैंक के प्रबंध निदेशक सत्यम शर्मा, अभिषेक, दिव्यांशु विश्वकर्मा, गीता, डॉ. कनिका वाधवा, स्वाति, अंशुल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, रक्तदाता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button