LIVE TVराज्यस्वास्थ्य

युवा साथी ग्रुप हरियाणा की ओर से मुकुंदपुरा स्कूल में 29वा रक्तदान शिविर आयोजित

18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है रक्तदान : डीसी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

रक्तदान ही महादान

 

 

युवाओं को हर 3 महीने में रक्तदान करते रहना चाहिए : डा. जय कृष्ण आभीर

 

 

रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं ने 31 यूनिट किया रक्तदान

 

 

 

नारनौल 12 फरवरी। युवा साथी ग्रुप हरियाणा व समस्त ग्रामवासी मुकुंदपुरा द्वारा रेडक्रास समिति के मार्गदर्शन में आज मुकुंदपुरा स्कूल में 29वा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में डीसी डॉ जयकृष्ण आभीर ने मुख्य अतिथि तथा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल यादव ने वशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। डीसी डॉ जयकृष्ण आभीर ने रिबन काटकर व बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्त दाताओं ने रक्तदान शिविर में 31यूनिट रक्तदान किया।

 

डीसी डा. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि रक्तदान ही महादान है रक्तदान से बढ़कर इस संसार में कोई दान नहीं है। युवाओं को हर 3 महीने में रक्तदान करते रहना चाहिए। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचाने के काम आता है। 18 से 60 वर्ष का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि जो पहचाने दर्द दूसरों का वही तो सच्चा इंसान है कोई छोटा मोटा काम नहीं ये दान तो बहुत महान है करके यह दान इंसानियत का ऊंचा नाम करो खून का रिश्ता जुड़ जाएगा एक बार तो रक्तदान करो। उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को बधाई दी। साथ ही युवाओं को अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने व पानी बचाने के लिए तलयिया का आह्वान किया।

 

इस मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि हमें जन्मदिन, किसी विशेष आयोजन व अन्य खुशी के मौके पर रक्तदान जरूर करना चाहिए। किसी की जिंदगी बचाने के लिए आपको मेडिकल डिग्री की जरूरत नहीं है। आपके पास सिर्फ मानवता की डिग्री होनी चाहिए ताकि रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने का काम कर सके।

 

इस मौके पर युवा साथी ग्रुप हरियाणा के प्रधान व मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल के सदस्य टिंकू ने बताया कि टीम द्वारा ब्लड डोनेशन, गरीब लड़की की शादी में मदद करना, गौ सेवा, त्योहार पर महिलाओं के लिए निशुल्क टैक्सी सेवा, सर्दी में झुग्गी झोपड़ी में कंबल वितरण, डेंगू बीमारी में लोगों को प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाना, पौधे लगाना व अन्य टीम द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य करते रहते हैं। पूरी टीम ऐसे नेक काम के लिए बधाई के पात्र है।

 

इस मौके पर सरपंच महेश व दलीप ने बताया कि गांव में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गांव में इस रक्तदान शिविर के आयोजन से गांव के युवाओं को भी रक्तदान करने की प्रेरणा मिली है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल इंद्र कुमार, हिंदी प्रवक्ता शर्मिला यादव, डीपी दयाराम, जिला अध्यक्ष हसला वीरसिंह, श्योराम सरपंच, सुमेर सिंह, कर्नल नरेंद्र यादव, नांगल चौधरी पंचायत समिति चेयरमैन कर्मपाल, नारनौल वार्ड नं 25 से पार्षद अजय सिंघल, सतीश शर्मा, डॉ हंसराज डीपी, सज्जन कुमार, हरद्वारी लाल, जयदयाल, राजपाल यादव, अमित यादव (एनसीआर हरियाणा लाइव ), रामजीलाल यादव, पृथ्वीसिंह, कुलदीप दहिया, हरिसिंह पत्रकार, दाताराम जांगल, हरीश जांगल, शीसराम जांगल, रामनिवास जांगल, सिंबू दयाल पूर्व सरपंच, प्रेम सिंह भाटिया, मोहित शर्मा, सुमेर सिंह पूर्व सरपंच, पूर्ण सैनी, दलीप, धर्मेंद्र, हिमांशु, अनुज, सोनू यादव व अन्य स्कूल स्टाफ व समस्त ग्रामवासी, युवा साथी ग्रुप हरियाणा की टीम मौजूद रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button