
ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर – श्री बालाजी धाम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन और स्थापना दिवस पर सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रूद्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय इस आयोजन में भगवान के विभिन्न रूपों को लेकर यज्ञ आहूत किया गया है।

आज भगवान रुद्र शंकर के महायज्ञ के साथ हवन यज्ञ और उनके महत्व का बखान को लेकर यज्ञ आयोजित किया गया।

आज के यज्ञ में यजमान के रूप में श्री गुरु जी महाराज, विजय अरोड़ा पंकज ग्रोवर , रवि बठला , प्रीतम अरोड़ा, चंद्रकांत अरोड़ा,एसपीएस नेगी, ज्योति कनोडिया ,नीरज बत्रा और प्रवेश साहनी रमेश मिड्डा हरीश कुमार संदीप कुमार राजू अग्रवाल रहे। श्री बालाजी धाम के सदस्य भारत भूषण चुघ ने बताया कि धाम की स्थापना दिवस को लेकर सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र महोत्सव के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक दिन विभिन्न आराध्य की पूजा अर्चना की जा रही है। आज भगवान रुद्र की आराधना के दौरान ओम नमो भगवती रूद्राय नमः स्वाहा के जब के साथ आहुति दी गई ताकि मनुष्य के जीवन से क्रोध, अहंकार, हिंसा और बुरी भावना का अंत हो सके।

उन्होंने कहा की श्री बालाजी धाम मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमडता है। वर्ष 2020 में इस धाम की स्थापना श्री गुरुदेव महाराज जी के द्वारा की गई थी उसके पश्चात से ही यह धाम आस्था का केंद्र बन चुका है। श्री चुघ ने कहा की गदरपुर रोड स्थित एमनिटी स्कूल के पास यह धाम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया की स्थापना दिवस पर देश के नामी गिरामी संत और महात्मा अपनी उपस्थित देंगे।

इस महायज्ञ में वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर सिंह काला , सुरेश परिहार मौजूद रहे।इस अवसर पर आचार्य वीरेश्वर दातार,अनिमेष दातार, राजू शर्मा ,वेद प्रकाश, हर्ष ,सुधांशु, मयूर, सत्य, मुदित, अंकित, आयुष्मान ,राजेंद्र ,ओम प्रकाश, पवन उपाध्याय, आनंद अधिकारी, कृष्णानंद, तोयनाथ,बैकुंठ, रवि पांडे, खेमराज, राहुल, अशोक आदि मौजूद थे।
Subscribe to my channel


