LIVE TVराजनीति

कांग्रेस का कार्यकर्ता ऊर्जावान है और वो हर परिस्थिति के अनुरूप कार्य करता है हर गली गांव तक हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को पहुंचाएं – महेंद्र गहलोत

कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण कारी कार्य किए है उनको लोगो तक पहुंचाए - गोविंदराम मेघवाल

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर 

 

दिनाक 24 दिसंबर 2022

बीकानेर 24 दिसंबर – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी जनवरी माह में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए जिला स्तरीय शहर और देहात कांग्रेस की बैठक आज सर्किट हाउस में आयोजित हुई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई

 

देहात जिला अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत ने कहा की आज जिस तरह से कांग्रेस का कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में चला है आम लोग चले है उसने साबित किया है की कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता ऊर्जावान है और हर परिस्थिति का सामना करते हुए भी वो निर्बाध रूप से राहुल गांधी जी के साथ कदमताल करते हुए चला है यही ऊर्जा और विश्वास के साथ हमे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में हर घर तक जाना है और देश में फेल रहे नफरत के माहोल को हटाना है सत्यता से आम जनता को यह बताना है की अगर कोई पार्टी है जो इस देश का समुचित विकास करते हुए हर तबके का ख्याल रख सकती है तो वो एकमात्र कांग्रेस पार्टी है

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और काबिना मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा की आज संपूर्ण भारत में राहुल गांधी जी के प्रति लोगो का नजरिया बदला है भाजपा के कुत्सित प्रयासों से जो उनकी छवि पेश की गई उसके विपरीत भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को देखकर आम जनता में विश्वास जगा है की वास्तविकता में यही वो व्यक्ति है जो हम सबकी पीड़ा को समझ सकता है और उनके सत्य की लड़ाई में भारत का व्यक्ति जुड़ा है इसलिए जिन स्थानों पर ये यात्रा नही पहुंच पाई वहा हमे जाना है और राहुल गांधी जी के इस अभियान को सफल बनाना है

 

 

पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झवर, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में हम सब मिलकर संपूर्ण बीकानेर जिले में हर व्यक्ति तक कांग्रेस पार्टी की बात को पहुंचाएंगे और भाजपा के झूठ को बेनकाब करेंगे

 

इस अवसर पर देहात कांग्रेस प्रवक्ता ओम प्रकाश सेन ने बताया कैबिनेट मंत्री गोविंद मेघवाल केश कला बोर्ड के अध्यक्ष देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत श्री डूंगरगढ़ से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा शहर पूर्व के प्रत्याशी रहे कन्हैया लाल झांवर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी,देहात उपाध्यक्ष नित्यानन्द पारीक, मालाराम कस्बा रामेश्वर लाल जाखड़ महारानी कस्बा, देहात कांग्रेस महासचिव विमल भाटी, कांग्रेस महासचिव शिव लाल मेघवाल अक्कासर सरपंच सुंदरलाल राठी, नाईयों की बस्ती सरपंच चंदू राम मेघवाल, सरपंच छेलू सिंह, शौकत रणधीसर , खाजूवाला के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पुखराज गोदारा सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष सरवन रामावत, डॉक्टर हेदर अली बैग, यूथ कांग्रेस के सरवन भांभू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास,मुकेश राजस्थानी, हारून राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कछावा,महासचिव अनिल कल्ला,सुभाष स्वामी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़,देहात महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, आदि मौजूद रहे

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button