खेलमनोरंजन

कुश्ती भारतीय संस्कृत की एक पहचान.. पूर्व ब्लाक प्रमुख रामाशीष यादव

ब्यूरो प्रमुख राणा प्रताप राय 

संत कबीर नगर 

जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सोनाड़ी में स्वर्गीय मुलायम सिंह की स्मृति में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में जिला, प्रदेश व अन्य प्रदेश के दर्जनों पहलवानों ने कुश्ती कला का हुनर दिखाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड हैसर बाजार के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामाशीष यादव राष्ट्रीय पहलवान रामेश्वर मथुरा तथा अभिषेक नागर पहलवान दिल्ली का हाथ मिलवाया। उत्तर प्रदेश केसरी अभिषेक नागर तथा मथुरा के पहलवान रामेश्वर के बीच 15 मिनट तक कुश्ती चली। इस कुश्ती पर कार्यक्रम के आयोजक द्वारा ₹70000 का इनाम रखा गया था। लेकिन अंततोगत्वा दोनों पहलवानों के बीच कुश्ती बराबर पर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि कुश्ती हमारी भारतीय संस्कृति एक पहचान है। जो उत्तर प्रदेश से धीरे-धीरे समाप्त होती नजर आ रही है। हम सभी जागरूक लोगों का यह कर्तव्य बनता है कि इस विरासत को बचाने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। इस दंगल में दिल्ली के पहलवान संदीप द्वारा अच्छी कुश्ती का प्रदर्शन किया गया। जिसमें संदीप पहलवान ने 2 लोगों को जनेऊ दांव से आसमान दिखाया। जिस पर वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में लोगों द्वारा हजारों पुरस्कार संदीप को दिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक सोनडीहा गांव के पूर्व प्रधान हरिराम यादव द्वारा पूर्व पहलवान तथा दंगल में आए हुए अतिथियों को माला पहनाकर व साल देकर सम्मानित किया गया। इस धनगर का संचालन राष्ट्रीय पहलवान उमेश राय द्वारा किया गया। तथा रेफरी का कार्य राष्ट्रीय पहलवान ओम प्रकाश राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण दुबे, रामनिवास यादव प्रधान, महेंद्र यादव प्रधान, बलवंत सिंह, नकुल यादव प्रधान, विश्वा यादव, परमात्मा पांडे, पूर्व पहलवान रामजी राय, राहुल यादव, पन्ने लाल यादव, गिरधारी पहलवान, राष्ट्रीय पहलवान शत्रुघ्न राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button