खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गांधी के सत्य से खेलों के अनुशासन तक—संडे स्पोर्ट्स लैब में 120 बच्चों ने लिया फिटनेस का संकल्प

विश्व पर्यटन दिवस एवं गांधी जयंती के पूर्व खेल, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। विश्व पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व रविवार को दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित संडे स्पोर्ट्स लैब में खेल, फिटनेस, मनोरंजन और गांधीजी के जीवन मूल्यों का अनूठा संगम देखने को मिला। गांधी पार्क से शुरू हुए कार्यक्रम में करीब 120 बच्चों एवं युवाओं ने दौड़, एक्सरसाइज, मनोरंजक खेल, टीम गतिविधियों और ध्यान-केंद्रित अभ्यासों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की विशेष थीम “फिटनेस की पहल—खेलों की ओर कदम” रखी गई। बच्चों को फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार खेल चुनने तथा सत्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क में विभिन्न फिटनेस गतिविधियों से हुई। बच्चों ने दौड़, वार्मअप, एक्सरसाइज, मनोरंजक खेलों और टीम आधारित गतिविधियों में भाग लिया। इसके बाद गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए प्रतिभागियों को आर्मी टैंक तक ले जाया गया, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक ने बताया कि संडे स्पोर्ट्स लैब का उद्देश्य बच्चों को केवल रविवार की गतिविधियों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनमें खेल और फिटनेस को नियमित आदत के रूप में विकसित करना है। बच्चों को विभिन्न खेलों की बेसिक स्किल्स, शारीरिक क्षमता, समन्वय, एकाग्रता, गति और टीमवर्क से परिचित कराया जा रहा है, ताकि वे अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार उपयुक्त खेल का चुनाव कर सकें।

उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चों को अलग-अलग खेलों का अनुभव मिलने से वे अपनी क्षमता को बेहतर ढंग से पहचान पाते हैं और खेल को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवनशैली एवं व्यक्तित्व विकास का माध्यम बना सकते हैं ।

कार्यक्रम की ध्यान-केंद्रित गतिविधि में आज पहली बार शामिल हुए गोपाल, निवासी सागर, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। करीब 120 बच्चों के बीच गोपाल का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने उसके प्रयास की सराहना करते हुए उसे आगे भी नियमित रूप से खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अनुशासन और निरंतर प्रयास का संदेश दिया। खेल भी बच्चों के व्यक्तित्व में इन्हीं मूल्यों को मजबूत करता है। खेल के मैदान में सीखा अनुशासन और टीम भावना जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी साबित होती है।

उन्होंने बच्चों से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का संचालन डीन दयाल देवरा ,कोमल, निकोलस, हर्ष, देवराज सिंह, कानू, निशा, हिताशा, साक्षी, कुसुम, विष्णु, रामनिवास एवं कोमल सहित टीम सदस्यों द्वारा किया गया। दुनिशा एवं तिथि ने बच्चों के लिए जुम्बा डांस गतिविधि करवाई, जिसमें बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संडे स्पोर्ट्स लैब में रीस्टार्ट जिमनास्टिक अकैडमी फाउंडेशन का निरंतर सहयोग भी बना हुआ है। दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से बच्चों को खेल, फिटनेस और विभिन्न खेल कौशल से जोड़ने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और निष्क्रिय जीवनशैली से बाहर निकालकर खेल के मैदान से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को संदेश दिया गया—

“फिटनेस को आदत बनाएं, अपनी पसंद का खेल चुनें और सत्य व अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ें।”

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन का संडे स्पोर्ट्स लैब के माध्यम से प्रयास है कि बीकानेर के अधिक से अधिक बच्चे एवं युवा नियमित रूप से खेलों से जुड़ें और उन्हें स्वस्थ, अनुशासित, आत्मविश्वासी एवं सकारात्मक भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिलें।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button