उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 25 सितम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

One day protest on 25th September in support of 12 point demands

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

यह धरना प्रदर्शन कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों के समाधान एवं पूर्व में उठाई गई मांगों की बहाली के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन एवं प्रशासन को समय-समय पर अवगत कराया जाता रहा है। संगठन का उद्देश्य लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना तथा उनके शीघ्र समाधान की दिशा में प्रभावी पहल सुनिश्चित करना है।

धरना प्रदर्शन के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर को 12 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया गया तथा शासन स्तर पर मांगों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया।

संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो फेडरेशन के निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम के अनुसार आगामी कार्यक्रमों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

 

इस अवसर पर फेडरेशन एवं घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से संगठन की एकता बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन में सहयोग करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर उत्तरांचल फेडरेशन के मंडलीय अध्यक्ष अमरदीप सिंह, जनपदीय अध्यक्ष डी एस जग्गी , मंत्री राजकुमार साहनी, परिवहन विभाग प्रांतीय अध्यक्ष सुषमा चौधरी, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय सचिव मोहित तिवारी, मंडलीय सचिव हरजीत सिंह, वीरेंद्र पाण्डेय, प्रदीप यादव, सुदर्शन गहतोड़ी, विजय आर्य, गौरव रावत जिला अध्यक्ष कलेक्ट्रेट, वंदना रावत अध्यक्ष CMO, तरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button