उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्री रामलीला का भूमि पूजन संपन्न

Bhoomi Pujan of Shri Ramlila at the ancient and historical bus stand completed

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर… नगर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्री रामलीला के भव्य आयोजन के निमित्त शुक्रवार को श्री रामलीला ग्राउंड में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु श्री राम जी का किरदार निभा रहे मनोज अरोड़ा एवं बजरंगबली हनुमान जी का किरदार निभा रहे सुशील गाबा एवं समस्त पदाधिकारिओं एवं सदस्यों व कलाकारों ने भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्री राम नाटक क्लब द्वारा आयोजित समारोह में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों, कलाकारों एवं रामभक्तों ने सहभागिता कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया तथा श्री रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री मनोज गाबा ने कहा कि नगर की बस स्टैंड वाली श्री रामलीला हमारी प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत है, जिसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का सौभाग्य कमेटी को प्राप्त हो रहा है। श्री रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, संस्कार, सत्य, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से इस वर्ष भी श्री रामलीला को भव्य एवं गरिमामयी स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री रामभक्त सुशील गाबा ने कहा, “भूमि पूजन के साथ आज प्रभु श्रीराम की पावन लीला के आयोजन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन सत्य और मर्यादा के साथ अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। हमारा प्रयास है कि इस ऐतिहासिक श्री रामलीला के माध्यम से विशेष रूप से नई पीढ़ी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, संस्कारों और हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ा जाए।

कोषाध्यक्ष अमित गंभीर सीए ने कहा कि श्री रामलीला की सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी कमेटी, कलाकारों, सहयोगियों और नगरवासियों के सामूहिक समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं रामभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी श्री रामलीला में नगरवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

भूमि पूजन के दौरान उपस्थित रामभक्तों ने “बोल सियावर रामचंद्र भगवान की जय” के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान कमेटी समन्यव्यक राजेश छाबड़ा, श्री राम नाटक क्लब के अध्यक्ष विशाल भुड्डी, महामंत्री गौरव तनेजा, हरीश सुखीजा, विजय अरोड़ा, विजय जग्गा, हरीश अरोड़ा, संदीप धीर, विजय विरमानी, रघुवीर अरोरा, जगदीश टंडन, महावीर आज़ाद, राकेश सुखीजा, राज घई, प्रेम खुराना, अनिल तनेजा, सचिन मुंजाल, मनोज मुंजाल, सचिन आनंद, नरेश छाबड़ा, रमन अरोरा, गुरशरण बब्बर शरणी,
गोला इदरीसी, राज ग्रोवर, पुलकित बाम्बा, सिद्धांत ग्रोवर आदि उपस्थित थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button