देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबईराज्य

मुंबई में सजेगी भारतीय टेलीविजन जगत की सितारों भरी शाम, 25 अक्टूबर को होगा भव्य अवॉर्ड समारोह

डॉ राम दयाल भाटी

 

मुंबई। भारतीय टेलीविजन जगत में रचनात्मकता, प्रतिभा और उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए द पायनियर अवॉर्ड एवं दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित समारोह 25 अक्टूबर 2026 को मुंबई के होटल सहारा स्टार में आयोजित होगा।

इस समारोह का आयोजन डी-पिटा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क द्वारा किया जा रहा है, जबकि कार्यक्रम की मेजबानी अखिलेश सिंह करेंगे। समारोह में टेलीविजन और मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कार्यक्रम में दीपक पाराशर और काजल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा साची तिवारी, स्नेह उपाध्याय, आरोही खुराना, मानसी शाह और शान मिश्रा सहित मनोरंजन जगत से जुड़े कई प्रमुख कलाकार एवं विशिष्ट अतिथि समारोह में शिरकत करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन भारतीय टेलीविजन से जुड़े कलाकारों और प्रतिभाओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ मनोरंजन उद्योग की उपलब्धियों का उत्सव मनाने का अवसर होगा। रेड कार्पेट से लेकर अवॉर्ड सेरेमनी तक, कार्यक्रम में ग्लैमर और मनोरंजन का खास संगम देखने को मिलेगा।

25 अक्टूबर को मुंबई में होने वाला यह समारोह भारतीय टेलीविजन जगत की प्रतिभाओं और सितारों के लिए एक यादगार शाम बनने की उम्मीद है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button