उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

भारी बारिश और आंधी के बाद बस्ती नगर क्षेत्र में राहत एवं सफाई कार्य तेज

पेड़ व डालियां हटाकर मार्ग कराया गया सुचारु, नाला-नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 28 सितंबर 2026। विगत दिनों हुई भारी वर्षा एवं तेज आंधी के कारण नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पेड़ एवं उनकी डालियां गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल राहत एवं सफाई कार्य शुरू कराकर आवागमन को सुचारु कराया।

इसी क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती एवं उप जिलाधिकारी राजेश यादव ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बस्ती तथा मंडलीय एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन के साथ नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर नाला-नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जल निकासी को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पानी टंकी चौराहा, मालवीय रोड सहित अन्य स्थानों पर बारिश एवं आंधी से गिरे पेड़ों और उनकी डालियों को हटवाकर मार्गों की सफाई कराई गई। इससे आमजन का आवागमन निर्बाध रूप से संचालित हो सका। इसके साथ ही जलजमाव वाले स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने नगर निकाय के कर्मचारियों को नाला-नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा बारिश के दौरान जल निकासी में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त नगर के लिए सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना आवश्यक है।

नगरवासियों से सहयोग की अपील

अधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें और निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालें। अधिकारियों ने बताया कि सड़क अथवा नाली में कूड़ा डालने से जल निकासी बाधित होती है, जिससे बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या बढ़ सकती है।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं जलभराव मुक्त बनाया जा सकता है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button