उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका क्षेत्र का निरीक्षण, बच्चों व नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 28 सितम्बर 2026। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्य राजस्व अधिकारी, बस्ती ने नगर पालिका परिषद बस्ती क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए वेस्ट टू वंडर पार्क एवं आरआरआर सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने वेस्ट टू वंडर पार्क एवं आरआरआर सेंटर में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तथा अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान शहर के बच्चों एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बच्चों एवं नागरिकों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वेस्ट टू वंडर पार्क में मुख्य राजस्व अधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साथ बैठकर ‘चाय पर चर्चा’ भी की। चर्चा के दौरान 30 सितम्बर 2026 को सफाई मित्रों के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों तथा स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने, नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों एवं युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता को और व्यापक बनाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय नागरिक तथा बच्चे मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button