देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मोढेरा सूर्य मंदिर पर जारी होगा 100 रुपये का स्मारक सिक्का

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
अहमदाबाद।
गुजरात के मेहसाणा जिले में पुष्पावती नदी के तट पर स्थित मोढेरा सूर्य मंदिर भारत के चार प्रमुख सूर्य मंदिरों में से एक है। अपनी भव्य स्थापत्य कला, अद्भुत वास्तुशिल्प और उत्कृष्ट भारतीय शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध यह ऐतिहासिक मंदिर भारतीय सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।
भारत सरकार द्वारा इस वर्ष ऐतिहासिक मोढेरा सूर्य मंदिर के 1,000 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया जा रहा है। वर्तमान में मोढेरा सूर्य मंदिर भारत की यूनेस्को विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भी शामिल है।
इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा 100 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया जा रहा है। यह सिक्का मोढेरा सूर्य मंदिर के 1,000 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में जारी किया जाएगा।
प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार, यह 100 रुपये का स्मारक सिक्का निकेल-रजत मिश्रधातु से निर्मित होगा। इसमें 60 प्रतिशत तांबा, 20 प्रतिशत निकेल और 20 प्रतिशत जस्ता होगा। सिक्के का कुल वजन 32 ग्राम तथा व्यास 44 मिलीमीटर होगा।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 18 सितंबर 2026 को जारी राजपत्र अधिसूचना में इस स्मारक सिक्के को जारी किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की गई है।
सिक्के के एक तरफ के मध्य में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष अंकित होगा। इसके नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा होगा।
सिक्के की बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में तथा दाईं परिधि पर अंग्रेजी में “भारत” अंकित होगा। सिंह शीर्ष के नीचे रुपये का प्रतीक “₹” तथा अंतरराष्ट्रीय अंकों में मूल्यवर्ग “100” लिखा रहेगा।
वहीं
सिक्के के दूसरे भाग पर मध्य में गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर का कलात्मक चित्रांकन होगा।
ऊपरी परिधि पर हिंदी में तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में
“मोढेरा सूर्य मंदिर, गुजरात के 1000 वर्ष”
अंकित किया जाएगा।
मोढेरा सूर्य मंदिर के चित्रांकन के ऊपर अंतरराष्ट्रीय अंकों में
“1026–2026”
अंकित रहेगा।
यह स्मारक सिक्का भारत की समृद्ध स्थापत्य, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मानित करने वाला एक महत्वपूर्ण स्मृति-चिह्न होगा।

Subscribe to my channel


