बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आयकर ऑडिट की समय सीमा बढ़ाने पर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने वित्त मंत्रालय व CBDT का जताया आभा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

राजस्थान टैक्स कंसलटेंट संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने आयकर ऑडिट की समय सीमा बढ़ाने के लिए माननीय वित्त मंत्री, वित्त मंत्रालय, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का आभार व्यक्त किया।

बांठिया ने बताया कि टैक्स ऑडिट को लेकर के पूरे भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट ही नहीं व्यापारी वर्ग भी काफी परेशान था ,सभी के द्वारा विशेष कर चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन नई दिल्ली तथा विभिन्न टैक्स बार एसोसिशेयन,राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन, कई संगठन , मरूधरा टैक्स बार एसोसिएशन जोधपुर, बालोतरा सीए चैप्टर सहित संस्थाओं के अनुरोध ,अतिरिक्त कई संस्थाओं द्वारा हाई कोर्ट में रिट पिटीशन भी किए गए एवं हाई कोर्ट द्वारा इस समय सीमा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए ,सभी की ओर से टैक्स ऑडिट एवं सभी ऑडिट के लिए समय सीमा 30 सितंबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने के लिए भारत सरकार के माननीय वित्त मंत्री, वित्त मंत्रालय एवं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का भी हम विशेष रूप से आभार ज्ञापित करते हैं कि आपने जन भावनाओं को मध्य नजर रखते हुए बड़ा ही सार्थक एवं सकारात्मक कदम उठाया है। बालोतरा सीए चैप्टर के अध्यक्ष संयोजक नीरज गोयल ,पूर्व संयोजक जुगराज वडेरा, पवन गर्ग, उमेश बंजारी,अशोक बंसल, रमेश टावरी ,अभिषेक गुप्ता ,जितेंद्र मंत्री, विजय वडेरा सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट ने भारत सरकार के उक्त राहत को सराहनीय कदम बताया ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button