बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दंतौर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30.940 किलो डोडा पोस्त बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 1 अक्टूबर 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकण्ठ’ के तहत पुलिस थाना दंतौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 किलो 940 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में की गई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा तथा वृत्ताधिकारी खाजूवाला विजयपाल यादव आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना दंतौर पुलिस टीम द्वारा की गई।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई एम्बुलेंस

पुलिस थाना दंतौर की टीम ने भारत माला रोड एनएच-911 पर नाकाबंदी के दौरान एक एम्बुलेंस अर्टिगा कार आरजे 13 पीबी 0143 को रोककर तलाशी ली। चेकिंग के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 30 किलो 940 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर मादक पदार्थ को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश पुत्र जगदीश, उम्र 25 वर्ष, निवासी चक 2 एसएसएम सियासर चौगान, थाना खाजूवाला, जिला बीकानेर तथा सुधीर पुत्र महावीर, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 5, चक 2 केएलडी उदानगर, थाना दंतौर, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के संबंध में भी गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस थाना दंतौर ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

सुरेन्द्र कुमार, पुनि एवं थानाधिकारी

गंगाविशन, सउनि

अशोक कुमार, सउनि

कमलेश, एचसी 202

हेमराज, एचसी 237

कुलदीप, कानि. 1647

ओमप्रकाश, कानि. 1526

— बीकानेर पुलिस: आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button