अपराधजोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

ग्राम केरू में अवैध कपड़ा रंगाई-छपाई इकाई पर बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर

बिना अनुमति संचालित 14 जीगर मशीनें हटाईं, अवैध निर्माण एवं हौद-गड्ढे किए ध्वस्त

 जोधपुर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त (जोन-05) के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम केरू में अवैध रूप से संचालित कपड़ा रंगाई, छपाई एवं धुलाई इकाई के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।

जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग एवं पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण एवं इकाई से संबंधित ढांचागत व्यवस्थाओं को ध्वस्त किया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम केरू स्थित खसरा संख्या 288 के उत्तरी भाग में पत्थरों एवं सीमेंट-पट्टियों से निर्मित अवैध छप्पर, अन्य संरचनाओं तथा भट्ठियां,पानी के गड्ढों एवं हौद को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। साथ ही कपड़ा रंगाई-छपाई में प्रयुक्त कुल 14 जीगर मशीनों, जिनमें 7 जंबो जीगर एवं 7 सामान्य जीगर शामिल हैं, को हटाया गया तथा मशीनों से संबंधित विद्युत कनेक्शन एवं ढांचागत सपोर्ट को भी ध्वस्त किया गया।

मौके पर संचालन एवं निर्माण संबंधी स्वीकृति दस्तावेज मांगे गए, लेकिन फैक्ट्री में कार्यरत कार्मिक मिले खा पुत्र श्री हासम खा , निवासी बड़नावा जागीर, जिला बालोतरा तथा कब्जेदार-खातेदार मूलाराम पुत्र श्री नेमाराम द्वारा आवश्यक अनुमति अथवा स्वीकृति दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। स्थानीय मौजिज लोगों से की गई पूछताछ में इकाई के लगभग 15 दिनों से बिना वैध अनुमति एवं पर्यावरणीय स्वीकृति के संचालित होने की जानकारी सामने आई।

संयुक्त टीम में जेडीए का अतिक्रमण निरोधक दस्ता, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, राजस्व हल्का पटवारी तथा पुलिस थाना राजीव गांधी नगर का जाब्ता शामिल रहा। कार्रवाई के उपरांत मौके पर मौका फर्द तैयार कर उपस्थित जनों के हस्ताक्षर करवाए गए।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button