पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
आंदोलन स्थल पर मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

लोकेशन=अजयगढ़।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*आंदोलन स्थल पर मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती*
विस्थापितों के मुआवजे की मांग को कांग्रेस ने दिया समर्थन
अजयगढ़ मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना के विस्थापित परिवारों को मुआवजा एवं पुनर्वास की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच गांधी जयंती के अवसर पर आंदोलन स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती मनाई गई।इस दौरान जिला अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व मे जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंदोलन स्थल पर पहुंचे।जहां मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवार लंबे समय से मुआवजा,पुनर्वास एवं अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।अमित भटनागर,दिव्या अहिरवार सहित कई अन्य आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस संगठन ने आंदोलन की कमान संभालते हुए विस्थापित परिवारों के बीच लगातार पहुंचना शुरू किया है। कांग्रेस नेताओं द्वारा आंदोलन स्थल पर पहुंचकर विस्थापितों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुआवजे एवं पुनर्वास की मांग उठाई जा रही है।कार्यक्रम का प्रारम्भ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने “रघुपति राघव राजाराम” भजन गाते हुए मोहन सरकार को सद्बुद्धि देने की बात कही।
कार्यक्रम मे पूर्व प्रत्याशी भरत मिलन पांडे ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर,एसडीएम,तहसीलदार जनता के सेवक हैं और उन्हें जनता का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो यहां रहने के बजाय अपना ट्रांसफर करवा लें।भरत मिलन पांडे ने विस्थापितों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार कराई जाएगी।किसका मकान है किसकी जमीन है और किसकी क्या समस्या है, इसकी पूरी जानकारी जुटाकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।
कांग्रेस के जिला प्रभारी राजभान सिंह ने कहा कि हम भारत देश में रहते हैं,इसलिए आपस में भाई बहन का रिश्ता है और इसी रिश्ते के कारण कांग्रेस आपकी समस्याओं की लड़ाई लड़ने यहां आई है।उन्होंने कहा कि वे यहां नेतागिरी करने नहीं, बल्कि विस्थापितों की लड़ाई लड़ने आए हैं और यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि आज न कोई चुनाव है और न ही कांग्रेस नेता यहां वोट मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के साथ जो कथित बर्बरता हुई है और मुआवजा वितरण में जो विसंगतियां सामने आई हैं,उनका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने किया,जबकि कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव द्वारा किया गया।
इस दौरान स्वतंत्र अवस्थी ,रमा बुंदेला,संजय पटेल,मार्तण्ड देव बुंदेला,राज बहादुर पटेल,सौरभ पटेरिया, हिम्मत बागरी,नृपेंद्र सिंह,जगदीश यादव,शेख मोहम्मद , हसीब खान, आकाश जाटव,कपूर यादव, रवि यादव,राकेश सोनकर,बालकरण यादव,यूनिस खान,कमलेश गुप्ता,राजा जी बुंदेला,आशीष यादव,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विस्थापित मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


