अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रानीला गांव में गायत्री शिव पुराण कथा का आयोजन

डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने लिया कथा का आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवानी। रानीला गांव में आयोजित गायत्री शिव पुराण कथा में आज डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया।

डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया और धार्मिक कार्यक्रम में अपनी आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button