बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जसोल में गांधी-शास्त्री जयंती के साथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

राजू सेजू एवं ईश्वरसिंह जसोल की ओर से आयोजित धन्यवाद सभा में जसोल, बालोतरा और ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचित पार्षदों का साफा, माला एवं शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

**जसोल।** जसोल में आज पार्षद राजू भाई सेजू एवं पूर्व सरपंच व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल के संयुक्त आयोजन में धन्यवाद सभा एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल, पूर्व विधायक मदन प्रजापत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।

धन्यवाद सभा में जसोल के सभी वार्डों सहित बालोतरा एवं ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर निर्वाचित पार्षदों का साफा एवं माला पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास, जनसेवा और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल एवं पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की असली ताकत जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का समर्पण है। निर्वाचित पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रत्येक वार्ड के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें।

इस अवसर पर नवनिवार्चित पार्षद राजू भाई सेजू का जन्मदिन केक काटकर मनाते हुए लंबी सुखी जीवन की कामना की

समारोह में जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल बेनीवाल, भंवरलाल भाटी, जिला संगठन मंत्री प्रहलाद धतरवाल, जिला प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, दरियादेवी भील, गरिमसिंह राजपुरोहित, कुंवर हिमांशु सिंह, जनक सिंह, श्यामसिंह मेवनगर, पहाड़सिंह कुंडल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, इंटक जिला अध्यक्ष मांगीलाल बोस, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवाराम भील, ठाकराराम गोदारा, राजू जानी, जसोल नगर अध्यक्ष परवीन भंसाली, हरचंद सोलंकी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवरलाल भंसाली सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जसोल, बालोतरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, नवनिर्वाचित पार्षदों एवं उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button