बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में सुकन्या विवाह योजना के तहत कविता को फाउंडेशन ने दी 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

फाउंडेशन की ओर से 16वां भुगतान, संस्थापक ओमप्रकाश मेघवाल ने कन्या के पिता को सौंपी सहायता राशि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

जसोल (बालोतरा)। मेघवाल समाज सुरक्षा, विवाह एवं सशक्तिकरण फाउंडेशन के तत्वावधान में सुकन्या विवाह योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया गया। आदरणीय गुरुदेव शंभूनाथ जी सैलानी (गादीपति, चंचल प्राग मठ, बाड़मेर) के आशीर्वाद से फाउंडेशन के संस्थापक ओमप्रकाश मेघवाल जसोल द्वारा जसोल निवासी सुश्री कविता पुत्री सोहनलाल जी सेजू को योजना के तहत 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

फाउंडेशन के नियमानुसार यह राशि कविता के पिता सोहनलाल जी सेजू को नकद (रोकड़) के रूप में सौंपी गई। इस अवसर पर बताया गया कि सुकन्या विवाह योजना के अंतर्गत फाउंडेशन की ओर से यह 16वां भुगतान है।

इस पहल का उद्देश्य समाज की जरूरतमंद बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना तथा समाज में सहयोग, सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर ओमप्रकाश बीठूजा, खीमाराम परमार, वीराराम परिहार, सागरमल सोलंकी, आसुराम बोखा, मालाराम विरास बागुंडी सहित समाज के अनेक गणमान्य एवं मौजीज लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए समाज की बेटियों के सहयोग और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button