बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर जिला परिषद उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का परचम, मदन चौहान ने 23 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल बिश्नोई को मिले 8 वोट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। जिला परिषद उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मदन चौहान ने शानदार जीत दर्ज कर कांग्रेस का परचम लहराया। चुनाव में मदन चौहान को कुल 31 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल बिश्नोई को मात्र 8 वोट मिले। इस तरह मदन चौहान ने 23 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

मतगणना के परिणाम घोषित होते ही मदन चौहान को विजयी घोषित कर दिया गया। उनकी जीत की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जिला परिषद चुनाव के इस परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन चौहान की जीत को पार्टी की बड़ी राजनीतिक सफलता बताते हुए खुशी जाहिर की।

बीकानेर जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button